Showing posts with label लूट. Show all posts
Showing posts with label लूट. Show all posts

Saturday, September 20, 2008

गरीबों से लूटे जाते हैं ८८३ करोड़ हर साल

पिछले साल अर्जुनसेनगुप्ता कमेटी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ की देश के ७७ फीसदी लोगों की रोजाना की आमदनी २० रुपया रोज़ हैं। ट्रांस्पेरंसी इंटरनेशनल की ताज़ा रिपोर्ट में पता चला है की इस तबके के लोगो से सरकारी तंत्र में घूस के रूप में सिर्फ़ एक साल ८८३ करोड़ लूटे जातें हैं। यह घूस पुलिस, राशन, अस्पताल, स्कूल, ग्रामीण रोज़गार योजना आदी में ली गयी।