Showing posts with label भारतीय. Show all posts
Showing posts with label भारतीय. Show all posts
Tuesday, September 16, 2008
१४५६ अरब डॉलर जमा हैं स्विस बैंकों में हमारे कर्णधारों के!
स्विस बैंकों में सिर्फ़ भारत के लोगो(जाहिर तौर पर तथाकथित सफेदपोश लोग) का १४५६ अरब डॉलर जमा हैं। यह रकम भारत की जीडीपी से १७ लाख करोड़ ज्यादा और विदेशी मुद्रा भंडार का ५ गुना हैं। स्विस बैंकों की या कहें स्विट्जरलैंड की अर्थवयवस्था में सबसे बड़ी हिस्सेदारी भारत से जमा पैसे की हैं। भारत से इन बैंकों में १९८६ में १३०० करोड़ रुपये, १९९७ में २८ हज़ार करोड़ और २००६ में सीधे १४५६ अरब डॉलर रुपये जमा कराये गए। चिदंबरम जी को खुश होना चाहिए की भारतीय अर्थवयवस्था इतनी ताक़तवर होती जा रही हैं की उसका सिर्फ़ काला धन ही १४५६ अरब डॉलर हो गया हैं। पता नहीं देश का इतना पैसे बाहर जाने पर 'स्वदेशी' वालों की क्या प्रतिक्रिया होगी? खैर यह आइना हैं हमारे देश में फलते-फूलते भ्रष्ट्राचार के धंधे का जो अक्सर राजनीती की सीधी चढ़ कर आता हैं। भ्रष्ट्राचार को आज संस्थगत रूप प्राप्त हो चुका हैं। इसकी जड़ें वयवस्था से खाद-पानी लेती हैं। और हमारा तंत्र उसमे अपना बड़ा हिस्सा लेकर इसे छुपाने का काम करता हैं। स्विस बैंकों में जमा यह विशाल रकम हमारी वयवस्था के सड़ते हुए केवल कुछ अंगों का सामने आना हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)