Showing posts with label नववर्ष. Show all posts
Showing posts with label नववर्ष. Show all posts

Wednesday, December 31, 2008

नया साल उन दिलों के नाम, जिनमें प्‍यार करने की ताकत बची है

नया वर्ष
नयी उम्‍मीदों,
नयी तैयारियों
नयी शुरुआतों के नाम,
पराजय की घड़ी में भी
विजय के स्‍वप्‍नों के नाम,
लगातार लड़ते रहने की
जिद के नाम,
संकल्‍पों के नाम जीवन,
संघर्ष और सृजन के नाम!!!

नया वर्ष युवा दिलों के नाम,
साहसिक यात्राओं के नाम,
सक्रिय ज्ञान के नाम,
न्‍याय-युद्ध में भागीदारी की
तत्‍परता के नाम,
सच्‍चे प्‍यार के नाम,
मानवता के भविष्‍य में
उत्‍कट आस्‍था के नाम!!!

आप सभी को नववर्ष की हार्दिक बधाई। ये पंक्तियां जनचेतना के कार्डों में हैं और मुझे काफी अच्‍छी लगती हैं।